पहलवान सुशील कुमार पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित, मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को तलाश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की सूचना देने पर एक लाख रुपये का इनाम देने की सोमवार को घोषणा की। इस विवाद में एक पहलवान की मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मामले में फरार चल रहे कुमार के साथी अजय कुमार की गिरफ्तारी पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पिछले सप्ताह दिल्ली की एक अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में सुशील कुमार और छह अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। इससे कुछ दिन पहले इसी मामले में सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

इसे भी पढ़ें: तेन्दूपत्ता संग्राहक होंगे संबल योजना में शामिल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों के बयान पहले ही दर्ज कर लिए हैं। यह झगड़ा दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक फ्लैट खाली करने को लेकर हुआ था। इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि सुशील कुमार का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज है और वह फरार है, उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मास्क का प्रयोग करें, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें: नवनीत सहगल

सुशील को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में छापे भी मारे गए थे। पीड़ितों का आरोप है कि झगड़े के समय सुशील वहां मौजूद था। पिछले मंगलवार की रात को उत्तर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए विवाद में 23 साल के सागर और उसके दो दोस्तों की कथित तौर पर कुछ अन्य पहलवानों ने बुरी तरह पिटाई की थी, जिसमें उसकी (सागर की) मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, इस विवाद में सुशील कुमार, अजय, प्रिंस दलाल, सोनू, सागर, अमित और अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस हरियाणा के झज्जर के रहने वाले प्रिंस दलाल (24) को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश