Laal Singh Chaddha के लिए Rhea Chakraborty ने दिया था ऑडिशन, Aamir Khan ने भेजा था संदेश

By एकता | Aug 26, 2024

अभिनेत्री सुष्मिता सेन के बाद अब अभिनेता आमिर खान ने रिया चक्रवर्ती के शो 'चैप्टर 2' पर शिरकत की। इस दौरान दोनों ने करियर, परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय पर खुलकर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, आमिर ने खुलासा किया कि उनकी और रिया की पहली मुलाकात फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की फीमेल लीड की स्क्रीन टेस्टिंग के दौरान हुई थी। अभिनेता ने बताया कि उन्हें अभिनेत्री का ऑडिशन अच्छा लगा था। हालांकि, अंत में फीमेल लीड का रोल करीना कपूर ने निभाया।

अभिनेत्री ने आगे कहा कि उस मैसेज को देखकर वह काफी खुश थी और उन्होंने इसे अपने परिवार के सभी लोगों को दिखाया। उन्होंने कहा कि मैंने वह मैसेज मां, पापा सभी को दिखाया और कहा, 'देखो, मैं एक अच्छी अभिनेत्री हूँ। आमिर खान कह रहे हैं कि मैं एक अच्छी अभिनेत्री हूं।'

इसे भी पढ़ें: Video | जब Jaya Bachchan ने बोला था कि Amitabh Bachchan उनके साथ रोमांटिक नहीं हैं, कहा- 'शायद अगर उनकी कोई गर्लफ्रेंड होती'

आमिर ने कहा, 'मुझे लगता है कि जब आप एक अभिनेता के रूप में संघर्ष कर रहे होते हैं, क्योंकि जब मैं इंडस्ट्री में नया था तो मैं बहुत सारे ऑडिशन देता था और हर जगह रिजेक्ट हो जाता था। मैं उस भावना को जानता हूँ। इसलिए मुझे लगता है कि अगर मुझे वह भूमिका नहीं मिली है, तो मुझे कम से कम यह तो बताया जाना चाहिए कि मुझे वह भूमिका नहीं मिली है। अन्यथा मैं इंतज़ार करता और सोचता कि मुझे वह भूमिका मिलेगी या नहीं। फिर मुझे मीडिया से पता चलता कि किसी और को कास्ट कर लिया गया है।'

इसे भी पढ़ें: Ayesha Takia ने अपनी प्रोफ़ाइल डीएक्टिवेट करने के बाद Instagram पर वापसी की, एक Cryptic post करके लोगों का ध्यान खींचा

बता दें, आमिर और करीना की 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी, जो 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉलीवुड बॉयकॉट के चलते ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी। हालांकि, बाद में फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया, जहां लोगों ने इसे काफी पसंद किया था।

प्रमुख खबरें

Shahdara Police Station में SHO और ACP से बदसलूकी, 20 वकीलों पर FIR दर्ज

छात्र संघ चुनाव: Jamia Millia Islamia ने अनशनकारी छात्र को दिया कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस

Cyclone Arnab: ओडिशा के 6 जिलों में शिक्षण संस्थान बंद, तटीय क्षेत्रों से लोगों की निकासी शुरू

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर Election Commission ने Supreme Court में दिया जवाब, फॉर्म छह में बदलाव से इनकार