सुशांत के पिता के आरोपों के बाद रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट किया अपना पहला वीडियो, कह डाली ये बात

By रेनू तिवारी | Jul 31, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह राजपूत ने अपने बेटे की मौत के 45 दिन बाद बिहार के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई और रिया चक्रवर्ती पर काफी कं गंभीर आरोप लाए हैं। इस पूरे मामले पर अब रिया चक्रवर्ती ने अपनी चुप्पी तोड़ी हैं। रिया ने एक छोटा सा वीडियो शेयर करते हुए इन सभी आरोपों को खारिज किया हैं और कहा है कि मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा हैं। 

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों को लेकर अभिनेता के पिता द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी पर बिहार पुलिस की जांच पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में 25 जुलाई को रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें इन लोगों पर अभिनेता को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है। रिया ने प्राथमिकी को पटना से मुंबई स्थानांतरित करने की भी मांग की है। इस बीच, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ दर्ज ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ के प्रकरण की जांच करने के लिए बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम बुधवार को मुंबई पहुंची। पटना जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सुशांत की दोस्त रिया और छह अन्य के खिलाफ 74 वर्षीय सिंह की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। चौंतीस वर्षीय सुशांत का शव मुंबई के उपनगर बांद्रा में 14 जून को उनके अपार्टमेन्ट की छत से लटका मिला था। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख कर इस मामले की जांच कर रही है। रिया चक्रवती द्वारा शीर्ष अदालत में याचिका दायर करना महत्वपूर्ण है क्योंकि बिहार पुलिस का चार सदस्यीय दल पहले से ही मुंबई में है और सुशांत के पिता के के सिंह द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के सिलसिले में उनसे पूछताछ कर सकता है। इस प्राथमिकी में आत्महत्या के लिये उकसाने और विश्वास भंग करने सहित अनेक अपराधों के आरोप लगाये गये हैं।  

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi