क्रिसमस पर रोमांटिक हुईं सोनम कपूर की बहन रिया, पति को लिप किस करते हुए शेयर की तस्वीर

By प्रिया मिश्रा | Dec 26, 2021

अनिल कपूर की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। रिया अपनी पर्सनल लाइफ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रिया ने अपने पति करण बूलानी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में रिया और करण रोमांटिक लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। रिया कपूर की यह फोटो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

रिया कपूर की यह तस्वीर क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके की है। इस फोटो में रिया कपूर रेड कलर की ड्रेस में दिख रही हैं जबकि उनके पति करण बूलानी ने व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई है। फोटो में रिया के साथ उनका पेट डॉग भी है। फोटो में रिया को करण लिप किस कर रहे हैं। रिया की इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। 


इसी साल की करण बूलानी से शादी 

आपको बता दें कि रिया कपूर ने इसी साल 14 अगस्त 2021 को अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया एक मशहूर प्रड्यूसर हैं। उन्होंने आयशा खूबसूरत और वीरे दी वेडिंग जैसी मूवीज प्रोड्यूस की हैं। इसके साथ ही रिया एक फैशन डिजाइनर भी हैं और उनका अपना Rheson नाम का फैशन ब्रांड भी है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान

Arsenal का पुराने जमाने का फुटबॉल पड़ा भारी, Champions League Final में हार के बाद रणनीति पर उठे गंभीर सवाल।