केजरीवाल और इमरान के बीच कैसे फंस गया अमेरिका? इस सवाल ने 'मोये-मोये' कर दिया, खुद ही देख लें वीडियो

By अभिनय आकाश | Apr 04, 2024

ग्लोबली टिकटॉक से लेकर इंस्टाग्राम तक रील्स या शॉर्ट वीडियो में 'मोये-मोये' शब्द इन दिनों ट्रेंड में है। इसका मतलब होता है बुरा सपना। ऐसे ही बुरे सपने से सुपरपावर मुल्क अमेरिका का सामना हो गया। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर को बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान उस समय खड़ा कर दिया गया जब एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि अमेरिका भारतीय विपक्षी नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तो रुख अपना रहा है लेकिन पाकिस्तानियों की गिरफ्तारी पर ऐसा नहीं कर रहा है। एक प्रेस वार्ता में पत्रकार ने कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी की संपत्ति जब्त करने पर दैनिक बयान जारी करता है। उन्होंने सवाल किया कि भारतीय विरोध के लिए अमेरिका का रुख इतना कड़ा क्यों है, लेकिन पाकिस्तान में राजनीतिक कैदियों पर उसने चुप्पी क्यों बरकरार रखी।

इसे भी पढ़ें: Asia में कुछ बड़ा होने वाला है? भारत और अमेरिका का ऑपरेशन चाइना

विदेश मंत्री एस जयशंकर का अमेरिका पर पलटवार

मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भारतीय राजनीति पर अमेरिका, जर्मनी और संयुक्त राष्ट्र की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने "मर्यादा" शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि "हम संप्रभु देश हैं और हमें एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह से Rupee में मजबूती, डॉलर के मुकाबले 94.51 के स्तर पर बंद

प्रज्ञानानंद ने Speed Chess की कमजोरी को बनाया हथियार, Grand Chess Tour Final जीतकर रचा स्वर्णिम इतिहास

सड़क सुरक्षा के लिए Bharat NCAP 2.0 अक्टूबर 2027 से होगा लागू, Nitin Gadkari ने की घोषणा

Pakistan Cricket में मचे घमासान पर Mohsin Naqvi का बड़ा बयान, दिग्गजों की आलोचना पर बोले- अपना रिकॉर्ड देखें पूर्व खिलाड़ी