वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री शकीला की भूमिका निभायेंगी ऋचा चड्ढा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2018

मुंबई। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री शकीला के जीवन पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभायेंगी। फिल्म का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश करेंगे। शकीला वर्ष 1990 के दशक में केरल की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक थीं और उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम एवं कन्नड़ भाषा की कई वयस्क फिल्मों में अभिनय किया था। फिल्म पर काम अगले महीने से शुरू होगा। महज 16 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली शकीला की जीवन यात्रा दर्शायी जायेगी।

 

ऋचा के प्रवक्ता ने कहा, ''फिल्म की कहानी शकीला के जीवन पर आधारित है। वर्ष 1990 के दशक में मलयालम सिनेमा की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक शकीला ने काफी शोहरत हासिल की थी। समूचे एशिया में उनके प्रशंसक थे और उनके प्रशंसकों की इतनी बड़ी संख्या थी कि उस जमाने में इतने प्रशंसक किसी के नहीं थे।''

प्रमुख खबरें

Karnataka । क्या कोई पंजा आपकी संपत्ति लूट सकता है? Belagavi की जनता से PM Modi ने पूछा सवाल, Congress को दी ये चेतवानी

उधमपुर में आतंकवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में एक ग्राम रक्षा गार्ड हुआ घायल

12 साल बाद गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, कैसा होगा इसका असर विभिन्न राशियों पर जानें सिर्फ यहां

बादल ने धर्म का इस्तेमाल हमेशा अपने निहित स्वार्थों के लिए किया : Bhagwant Mann