Riddhima Kapoor Sahni का बड़ा खुलासा, Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की निजी जिंदगी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

By एकता | Apr 25, 2024

अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। रिद्धिमा फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' से अपने अभिनय की शुरुआत करेंगी, जिसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। गैलाटा इंडिया के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में कपूर खानदान की बेटी ने अपनी भाभी आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि कैसे बॉलीवुड की इस जनरेशन की फीमेल स्टार ने कैसे बुरे वक्त में उनके परिवार का साथ दिया और ऋषि कपूर की मृत्यु के समय कैसे वह रणबीर के लिए सांत्वना का एक बड़ा स्रोत बन गई।

इसे भी पढ़ें: बला की खूबसूरत और हॉटनेस की भरमार... पापा के लिए चुनाव प्रचार करने बिहार की सड़कों पर उतरी ये एक्ट्रेस

फरवरी में नेटफ्लिक्स ने 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन की घोषणा की थी, जिसमें रिद्धिमा कपूर साहनी का भी नाम था। बता दें, इस शो के तीसरे सीजन का नाम 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' रखा गया है। नेटफ्लिक्स के इस शो से डेब्यू करने से रिद्धिमा को उनकी माँ नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ कपिल शर्मा के नए शो पर देखा गया था, जहाँ उन्होंने अपने परिवार और निजी जीवन से जुडी कई बातें साझा की थी।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi