Ridge forest case: याचिकाकर्ता द्वारा उत्पीड़न का आरोप, SC ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2024

रिज जंगल में अवैध पेड़ों की कटाई पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के खिलाफ अवमानना ​​​​याचिका दायर की है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।  शीर्ष अदालत ने बुधवार को उत्पीड़न के आरोपों पर ध्यान दिया और इस मुद्दे पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन द्वारा अदालत को सूचित किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया कि शहर के पुलिस अधिकारी अन्य याचिकाकर्ता- नई दिल्ली नेचर सोसायटी- के संबंध में पूछताछ कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: दुर्गेश पाठक को HC से झटका, चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर करेगा विचार

राजनीतिक मोर्चे पर, रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई सत्तारूढ़ AAP और भाजपा के बीच एक नया टकराव बन गई। भगवा पार्टी ने आरोप लगाया कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद पेड़ों की कटाई को मंजूरी दी, जबकि आप ने पलटवार करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर दावा भ्रामक है। 

प्रमुख खबरें

भदोही में Yogi Adityanath ने 1,340 करोड़ से ज्यादा की 112 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

MPESB Recruitment 2026: सब-इंजीनियर समेत 1700 पदों पर दोबारा शुरू होंगे आवेदन

भारतीय IT कंपनियों की दूसरी तिमाही में राजस्व वृद्धि सुस्त रहने का अनुमान

Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा