कैबिनेट विस्तार के बाद शिंदे खेमे में दरार? मंत्री न बनाये जाने पर विधायक ने उद्धव को बताया महाराष्ट्र का कुटुंब प्रमुख

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2022

अब महाराष्ट्र की राजनीति की एक सबसे बड़ी खबर आई है। क्या सीएम एकनाथ शिंदे के साथ गए शिवसेना विधायक संजय शिरसत वापस उद्धव ठाकरे के पास जा रहे हैं? इस सवाल के पीछे की वजह है संजय शिरसाट का हालिया ट्वीट। इस ट्वीट ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में अटकलों के बाजार को गर्म कर दिया है। संजय शिरसाटने अपने ट्वीट में उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के परिवार का मुखिया बताया है। उन्होंने उस ट्वीट के साथ विधानसभा में उद्धव ठाकरे का एक भाषण भी अटैच किया है। इसमें उद्धव ठाकरे कहते नजर आ रहे हैं कि हम वादा निभाएंगे और दिए गए वचन को सच करेंगे। हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार में संजय शिरसाट का नाम नहीं है। ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे हैं कि क्या संजय शिरसाट को मंत्री पद का वादा किया गया और वह वादा पूरा नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: 'शायद मुझमें पर्याप्त योग्यता नहीं', महाराष्ट्र कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर पंकजा मुंडे ने दिया बयान

शिरसाट ने अपने ट्वीट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने यह ट्वीट इसलिए नहीं किया क्योंकि मुझे मंत्री पद नहीं मिला। मैं मंत्री पद का भूखा नहीं हूं। मैं सिद्धांत का आदमी हूं। पिछले तीन महीनों में मैंने हर बार अपनी स्पष्ट राय व्यक्त की है। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा