दक्षिणपंथी समूह के सदस्यों ने कुतुब मीनार के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2022

नयी दिल्ली। एक दक्षिणपंथी समूह के सदस्यों ने मंगलवार को कुतुब मीनार परिसर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा स्मारक का नाम बदलकर विष्णु स्तम्भ किए जाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कम से कम 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और उन्हें एक थाने ले जाया गया। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को बाद में रिहा कर दिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया, उन्हें इसलिए हिरासत में लिया गया क्योंकि वे बीच सड़क पर विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते थे, इससे यातायात अवरूद्ध हो गया और यात्रियों को असुविधा हो रही थी।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में लोकतंत्र, स्थिरता, आर्थिक सुधार का समर्थन करता है भारत : विदेश मंत्रालय

गोयल ने दावा किया कि परिसर में मूर्तियां विभिन्न स्थानों पर रखी हुई हैं। उन्होंने मांग की कि उन मूर्तियों को एक ही स्थान पर रखा जाना चाहिए और हमें वहां पूजा करने का अधिकार दिया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी को अपनी मांगों के सिलसिले में एक ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार का हनुमान चालीसा पाठ और विरोध कार्यक्रम विभिन्न हिंदू समूहों की मांग को रेखांकित करने के लिए था।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू