By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि प्रौद्योगिकी का सही दिशा में और निडर तरीके से इस्तेमाल ‘पुलिसिंग’ को अगले स्तर तक ले जा सकता है। ‘पुलिसिंग’ से आशय कानून प्रवर्तन एजेंसियों और कर्मियों द्वारा सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने, अपराध को रोकने, कानूनों को लागू करने और सामुदायिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए कार्यों और गतिविधियों से है।
उन्होंने कहा, “प्रौद्योगिकी घोड़े की तरह है। घुड़सवार ही मंजिल तय करता है। अगर हम प्रौद्योगिकी का सही दिशा में, निडरता से और सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो मुझे लगता है कि हम ‘पुलिसिंग’ को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं।