IOC के ओलंपिक चैनल की शानदार पहल, अब हिन्दी में भी होगा ओलंपिक का सफर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2019

नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ओलंपिक चैनल के हिन्दी सेवा शुरू करने को सोमवार को ‘शानदार पहल’ करार दिया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के ओलंपिक चैनल हिन्दी चैनल की शुरुआत 13 नवंबर को हुई थी। खेल के प्रशंसक आधिकारिक ओलंपिक चैनल की वेबसाइट और इसके मोबाइल ऐप पर डिजिटल सामग्री का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, दो गोल्ड सहित जीते 9 पदक

आईओसी वैश्विक ओलंपिक चैनल के महाप्रबंधक मार्क पार्कमैन ने कहा कि बढ़ते हुए बाजारों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का यह शानदार तरीका है। इसमें लोगों को ओलंपिक की महान कहानियों के बारे में ऐसे समझाया जाता है जिसमें वह आसानी से समझ सके। हिन्दी‘ओलंपिक चैनल डाट काम’ और उसके मोबाइल एप्लिकेशन पर वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दी जाने वाली 12 भाषाओं में से एक है। इससे अब प्रशंसकों और उपयोगकर्ताओं के पास ओलंपिक चैनल का हिंदी में अनुभव करने का विकल्प होगा। इस में प्रशंसकों के पास स्थानीय खिलाड़ियों की जानकरियों के साथ ओलंपिक पर बनी भारतीय एथलीटों, टीम और खेलों से जुड़ी वृत चित्र को देखने का विकल्प होगा। 

प्रमुख खबरें

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna