विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, दो गोल्ड सहित जीते 9 पदक

india-s-best-performance-in-world-para-athletics-championship-won-9-medals-including-two-gold
[email protected] । Nov 17 2019 3:00PM

भारतीय पैरालंपिक समिति के अंतरिम अध्यक्ष गुरशरण सिंह ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने तोक्यो में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा कि मुझे आशा है कि सभी खिलाड़ी तोक्यो 2020 में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

दुबई। भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अब तक के सबसे अधिक नौ पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया जिससे देश नौ दिन तक चली प्रतियोगिता की पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा। चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल नौ पदक जीते। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके साथ ही तोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के लिए 13 कोटे भी हासिल किये। 

इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लंदन 2017 में था जहां देश के पैरा खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित पांच पदक हासिल किये थे और टीम तालिका में संयुक्त 34वें स्थान पर रही थी। चीन 25 स्वर्ण सहित 59 पदक लेकर शीर्ष पर रहा। उसके बाद ब्राजील (39) और ग्रेट ब्रिटेन (28) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय पैरालंपिक समिति के अंतरिम अध्यक्ष गुरशरण सिंह ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने तोक्यो में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा कि मुझे आशा है कि सभी खिलाड़ी तोक्यो 2020 में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने भारत में पैरालंपिक आंदोलन को समर्थन और योगदान दिया है।

इसे भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ को लेकर राठौड़ का बड़ा बयान, कहा- परफॉर्मेंस पर निर्भर होगी टीम में वापसी

इस दौरान संदीप चौधरी और सुमित ने एफ 64 भाला फेंक स्पर्धा में विश्व रिकार्ड बनाते हुए क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किये। सुंदर सिंह गुर्जर ने कंधे की चोट के बावजूद पुरुषों की एफ46 भाला फेंक स्पर्धा में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। ऊंची कूद (टी63) में शरद कुमार और टी मरियप्पन ने रजत और कांस्य पदक जीतकर अगले साल होने वाले तोक्यो पैरालंपिक के लिये क्वालीफाई किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़