रिजिजू ने वक्फ विधेयक पर विचार कर रही जेपीसी को बड़ी संख्या में प्राप्त प्रतिक्रियाओं की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2024

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को करोड़ों की संख्या में सिफारिशें मिली हैं और कुछ लोग विधेयक के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं।

रिजिजू ने यहां ‘विकसित भारत-युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी ने यह नहीं सोचा था कि जेपीसी को करोड़ों की संख्या में सिफारिशें मिलेंगी। अगर 1,000 सिफारिशें या अभिवेदन भी मिलें, तो हम इसे बड़ी संख्या मानते थे।’’

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, ‘‘इस विधेयक के बारे में कुछ भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं कि मुसलमानों की संपत्ति सरकार ले लेगी। कोई भी हिंदू, बौद्ध, ईसाई या सिख किसी की जमीन नहीं छीनने जा रहा है। विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार करना है।’’

एक प्रश्न का उत्तर देते हुए रिजिजू ने कहा कि कई मुस्लिम संगठनों ने विधेयक का समर्थन किया है क्योंकि उनका मानना ​​है कि वक्फ संपत्तियों का उपयोग समुदाय से संबंधित कार्यों के लिए किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

CJI Surya Kant बोले, Rajasthan HC कार्यवाहक CJ पर लगे आरोपों की जांच केवल संस्थागत तंत्र करेगा

Nepal Flood से Bihar में अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए