शिल्पा शेट्टी के साथ आनलाइन योग सत्र में भाग लेंगे किरेन रीजीजू, मेरीकॉम और मोद्गिल

By रेनू तिवारी | Jun 20, 2020

नयी दिल्ली। खेलमंत्री किरेन रीजीजू रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अभिनेत्री और फिटनेस ट्रेनर शिल्पा शेट्टी के साथ आनलाइन योग सत्र में भाग लेंगे जिसमें निशानेबाज अंजुम मोद्गिल और मुक्केबाज एम सी मेरीकॉम भी रहेंगी। भारत सरकार के ‘फिट इंडिया’ कार्यक्रम के तहत आयोजित 45 मिनट का आनलाइन सत्र ‘फन , फैमिली , योग’ के नाम से होगा। इसे आयुष मंत्रालय के ‘घर पर योग’ के दिशा निर्देशों के तहत तैयार किया गया है चूंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण बाहर योग दिवस नहीं मनाया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की वो वीडियो, जिसे देखकर आप कहेंगे बंदा बड़ो की इज्जत तो बहुत करता था...

अगले साल ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुकी मोद्गिल ने कहा ,‘‘ मैं रीजीजू सर और शिल्पा शेट्टी से योग सीखने को लेकर उत्साहित हूं।’’ शिल्पा ने कहा ,‘‘ मैं खेलमंत्री किरेन रीजीजू के साथ स्कूली बच्चों के लिये लाइव योग सत्र में भाग लूंगी। अपने परिवार के साथ इसमें हिस्सा लीजिये और अपना योग मैट साथ लेकर बैठिये।’’ यह सत्र शाम को पांच बजे शुरू होगा और फिट इंडिया के यूट्यूब पेज पर लाइव दिखाया जायेगा। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर भी लाइव होगा।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter