Rijiju की टिप्पणियां न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश हैं : संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2023

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को ‘‘भारत विरोधी गिरोह’’ का हिस्सा बताने वाली केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू की टिप्पणियां न्यायपालिका पर दबाव बनाने और न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश हैं। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को ‘इंडिया टुडे’ कॉन्क्लेव में रीजीजू ने दावा किया था कि ‘‘भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा’’ रहे कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीश और कार्यकर्ता यह कोशिश कर रहे हैं कि भारतीय न्यायपालिका विपक्षी दल की भूमिका निभाए।

इसे भी पढ़ें: Sidhu Moosewala की पहली बरसी आज, पिता बलकौर सिंह ने लोगों से की खास अपील

राउत ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देश में लोकतंत्र के खतरे में होने के बारे में बोलने के बाद अब उन्हें लोकसभा से निलंबित कराने की कवायद चल रही है। राहुल से अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगने के लिए कहे जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में राउत ने कहा, ‘‘राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे और उन्हें माफी क्यों मांगनी चाहिए?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने विदेशी धरती पर देश और उसके नेताओं के खिलाफ बोला है।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा