RIL का एक और नया सौदा, नाऊ फ्लोट्स में 142 करोड़ में 85% हिस्सेदारी खरीदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी अनुषंगी ने नाऊ फ्लोट्स टेक्नोलॉजीज में 85 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। यह सौदा 141.63 करोड़ रुपये का है। इस हिस्सेदारी खरीद का मकसद समूह के डिजिटल और नई वाणिज्यिक पहल को मजबूत करना है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आरआईएल की पूर्ण अनुषंगी रिलायंस स्ट्रैटजिक बिजनेस वेंचर्स लि. (आरएसबीवीएल) ने 141,63,78,822 रुपये में नाऊ फ्लोट्स टेक्नोलॉजीज में 85 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। आरएसबीवीएल ने कंपनी में 75 करोड़ रुपये तक का और निवेश का प्रस्ताव किया है। यह उस लक्ष्य के पूरा करने पर निर्भर करेगा जिसर पर सहमति जतायी गयी है। इसके दिसंबर 2020 तक पूरा होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: जियो ने पेश किए नए टैरिफ प्लान, पहले की तुलना में 39% तक महंगे

अतिरिक्त निवेश के साथ आरएसबीवीएल की नाऊ फ्लोट्स में हिस्सेदारी बढ़कर 89.66 प्रतिशत हो जाएगी। नाऊ फ्लोट्स कंपनी मई 2012 में बनी थी। यह लघु एवं मझोले उद्यमों को साफ्टवेयर साल्यूशंस उपलब्ध कराता है। इससे कंपनियों की डिजिटल रूप से मौजूदगी बढ़ती है। कंपनी का 2018-19 में कारोबार 32.56 करोड़ रुपये था।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

Donald Trump ने सुरक्षा कारणों से बदला विमान, Air Force One में रहे रूबियो