वह रो रही थी... मंगेतर प्रिया सरोज को लेकर रिंकू सिंह ने किया खुलासा

By Kusum | Sep 10, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इस दौरान रिंकू ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं जो काफी दिलचस्प हैं। दरअसल, रिंकू सिंह ने इस दौरान अपनी मंगेतर प्रिया सरोज को लेकर भी खुलासा किया। 

रिंकू सिंह के इस बेहतरीन प्रदर्शन के 2 साल बाद उन्होंने खुलासा किया कि उस रात उनके इस कारनामे ने उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज के साथ उनके रिश्ते को और मजबूत बनाने में मदद की। रिंकू ने बताया कि उस समय प्रिया भावुक हो गई थी साथ ही उन्होंने आगे भी ये कहा कि स वक्त प्रिया सरोजके पिता को ये भी नहीं पता था कि रिंकू सिंह कौन है? उन्होंने कहा कि तो वो (प्रिया सरोज) फोन पर रो रही थी। साची दीदी (नितीश राणा) ने मुझे बताया कि वो काफी भावुक थीं। 

रिंकू सिंह ने आगे कहा कि वो मेरे लिए बहुत बड़ा दिन था। मैं 5 गेंदों प 5 छक्के लगा चुका था और लोग मुझे जानने लगे थे इसलिए मुझे लग रहा था कि शायद चीजें आसान हो जाएं। उस समय प्रिया के पिता को नहीं पता था कि रिंकू सिंह कौन है और उन्हें क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं थी और इसलिए प्रिया के पिता को मेरे बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं थी। रिंकू सिंह ने ये बातें राज शमनी के पॉडकास्ट पर बताई। 

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ये भी स्वीकार किया कि उस पारी ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी और उन पांच छक्कों के बाद उन्हें रातोंरात शोहरत दिलाई। रिंकू ने कहा कि वह पल मेरे लिए जिंदगी बदल देने वाला था। मैंने जिदंगी में जितनी भी मेहनत की थी उसका फल मुझे उस मैच में मिला। मेरे फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ने लगे, पहचान मिली और फिर सबकुछ बदल गया। सच कहूं तो रातों रात सब कुछ बदल गया साथ ही नाम, फॉलोअर्स, सब कुछ ऊपर वाले ने उसी दिन दिया था। बता दें कि, रिंकू सिंह और प्रिया की सगाई जून 2025 में लखनऊ में एक निजी समारोह में हो चुकी है और दोनों जल्दी ही शादी भी करने वाले हैं। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा