आ गई रिंकू-प्रिया की शादी की डेट, पहले सगाई और फिर सात फेरे लेंगे भारतीय बल्लेबाज, जानें वेन्यू से लेकर मेहमानों की पूरी लिस्ट

By Kusum | Jun 01, 2025

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता फाइनल हो गया है। आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद 8 जून को दोनों की सगाई होगी। ये सगाई लखनऊ के फाइव स्टार होटल में होने जा रही है जबकि शादी इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होगी। 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वाराणसी के एक फाइव स्टारा होटल में शादी  के सभी कार्यक्रम होंगे। वहीं सगाई में सीमित संख्या में गेस्ट शामिल होंगे। लखनऊ के 5 सितारा होटल में आयोजित होने वाली इस सगाई में 21 सासंदों को न्योता भाजा गया है। सगाई में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पूरा परिवार आमंत्रित है। सगाई में भारती क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के भी शामिल होने की संभावना है। विराट कोहली और गौतम गंभीर भी सगाई में शामिल हो सकते हैं। प्रिया सरोज और रिंकू की सगाई और शादी में राजनीति और खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। 

बता दें कि, इस साल जनवरी में ही क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी के चर्चा शुरू हो गई थी। तभी साफ हो गया था कि प्रिया और रिंकू जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन तब शादी और सगाई की डेट फाइनल नहीं हो पाई थी। बता दें कि, सांसद प्रिया सरोज, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तूफानी सरोज खुद गाजीपुर की सैदपुर और जौनपुर की मछलीशहर सीट से तीन बार सासंद रह चुके हैं। जनवरी में जब रिंकू सिंह और प्रिया की शादी की चर्चा चली थी तब प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया था कि टी20 और आईपीएल के बाद दोनों की सगाई की तारीख तय की जाएगा। अब आखिरकार दोनों की शादी की सगाई और शादी की तारीख पक्की कर दी गई है। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद