रियो चैम्पियन किपचोगे दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2016

नयी दिल्ली। रियो खेलों के मैराथन चैम्पियन कीनिया के इलियुद किपचोगे 20 नवंबर को दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेंगे जो ओलंपिक में उनकी यादगार जीत के बाद उनकी पहली रेस होगी। पांच नवंबर को 32 बरस के होने वाले किपचोगे ने लगातार सात मैराथन जीती हैं और पिछले तीन साल से अजेय हैं। दिल्ली हाफ मैराथन फरवरी 2015 में यूएई में रास अल खइमाह हाफ मैराथन में छठे स्थान पर रहने के बाद कम दूरी की उनकी पहली स्पर्धा है। 

किपचोगे ने कहा, ‘‘दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन को छह साल हो गए जहां मैंने 5000 मीटर में रजत पदक जीता था। भारत की पिछली यात्रा की मेरे पास यादगार स्मृतियां हैं और अब मैं रोड रेसर के रूप में अलग क्षमता के साथ वापसी के लिए तैयार हूं।''

प्रमुख खबरें

यूक्रेन का तीखा जवाब: पुतिन पर हमले का रूस का दावा झूठा, कोई सबूत नहीं!

खरमास में करें ये 5 खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और बाधाएं

Kerala पर DK Shivakumar के बयान से भड़की BJP, पूछा- क्या प्रियंका गांधी सहमत हैं?

Battle of Begums का चैप्टर क्लोज! एक हुईं दुनिया से रुखसत, एक सत्ता से दूर, 34 साल की लड़ाई में तिल-तिल तबाह होता रहा बांग्लादेश