गुजरात में दंगाइयों को बुलडोजर कार्रवाई का सामना करना होगा : मंत्री हर्ष संघवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2025

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई को जायज ठहराते हुए बुधवार को कहा कि केवल विपक्षी दल ही परेशान हैं, जबकि लोग ऐसे उपायों से खुश हैं।

राज्य विधानसभा में कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए संघवी ने लव जिहाद में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकल्प लिया और कहा कि उन्हें सड़कों पर घुमाया जाएगा।

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार ने केवल छोटे-मोटे गुंडों के खिलाफ ही सख्ती बरती है, लेकिन खनन माफियाओं और भू-माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

मंत्री ने कहा, “विपक्ष ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई से खुश होने के बजाय परेशान है। विपक्ष का आरोप है कि ऐसे तत्वों को पुलिस का डर नहीं है। लेकिन जब गुजरात पुलिस का बुलडोजर सरकारी जमीन पर बनी इमारतों को गिराता है तो उनके सुर बदल जाते हैं।”

वह अहमदाबाद पुलिस द्वारा 14 मार्च को शहर के वस्त्राल क्षेत्र में राहगीरों पर हमला करने और दंगा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 14 आरोपियों में से छह के अवैध रूप से निर्मित मकानों को ध्वस्त किए जाने का जिक्र कर रहे थे। संघवी ने कहा, “दादा (मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल) का बुलडोजर ऐसे तत्वों को नहीं बख्शेगा, जो दूसरे राज्यों से गुजरात में आकर हंगामा करते हैं।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई