रिषभ पंत और शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2019

कोलकाता। भारतीय चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली एक दिवसीय श्रृंखला से पहले घरेलू क्रिकेट खेलने के लिये ऋषभ पंत और शुभमन गिल को टेस्ट टीम से रिलीज करने का फैसला किया है। आंध्र के विकेटकीपर बल्लेबाज कोना श्रीकर भरत बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के बाकी खेल में रिधिमान साहा के कवर के तौर पर टीम से जुड़ेंगे। बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने कहा कि ऋषभ वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे मैच खेलेगा । चयनकर्ताओं ने उसे दिल्ली के लिये सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में खेलने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: पिंक बॉल पर बोले कोच शास्त्री, कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं अभी

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भरत ने 69 प्रथम श्रेणी मैचों में 3909 रन बनाये हैं जिसमें आठ शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। भरत ने कहा कि मैने लखनऊ में दलीप ट्राफी में गुलाबी गेंद से खेला है। मुझे शाम को टीम से जुड़ने को कहा गया है। मैं अपने आदर्श विराट भाई के साथ ड्रेसिंग रूम में रहने को लेकर बेकरार हूं। आईसीसी के नियमों के अनुसार नियमित विकेटकीपर को चोट लगने पर ही स्थानापन्न विकेटकीपर को उतारा जा सकता है। ऐसे में भरत को सिर्फ एहतियात के तौर पर बुलाया गया है। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी