LSG ने ऋषभ पंत को टीम से निकाला? अटकलों के बीच कप्तान Rishabh Pant ने दी प्रतिक्रिया

By Kusum | May 22, 2025

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर बिके। तब से ही वह चर्चाओं में हैं। लखनऊ सुपर जांयट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा और टीम का कप्तान भी बनाया। लेकिन लखनऊ उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई और प्लेऑफ से बाहर हो गई। वहीं आईपीएल 2025 में पंत काप्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। जिसके बाद अटकलें लगने लगी कि पंत को एलएसजी से बर्खास्त कर दिया है जिस पर अब खुद पंत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर इन अटकलों को फेक न्यूज बताया है। उन्होंने लिखा कि, मैं समझता हूं कि फेक न्यूज ज्यादा चर्चा का विषय बनती हैं। थोड़ी सी समझ और विश्वसनीय खबरें, एजेंडे में लिप्त और फर्जी खबरों से ज्यादा मददगार रह सकती हैं। धन्यवाद, आपका दिन शुभ जिम्मेदार बनें कि हम सोशल मीडिया पर क्या शेयर कर रहे हैं। 


पंत दो कारणों से ट्रोल हो रहे हैं। पहला कारण ये है कि उन्होंने पूरे सीजन में एक अर्धशतक तक नहीं लगाया है। वो अब तक 12 मैचों में 12.27 के बेकार औसत से सिर्फ 135 रन बना पाए हैं। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक समय पहले 6 मैचों में 4 जीत दर्ज की थीं। वहीं सीजन के दूसरे हाफ में एलएसजी ने 6 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है। ऐसे में पंत को कप्तानी के लिए भी आलोचनाओं का शिकार बनना पड़ा है। 


वहीं सीजन शुरू होने से पहले एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने अपनी टीम और पंत की कप्तानी की बड़ी-बड़ी बातें की थीं। उनका कहना था कि 10 साल बाद पंत का नाम एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

बीजेपी का बड़ा ऐलान, बिहार के अनुभवी नेता Nitin Nabin पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Thane के तीन गोदामों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ranchi में व्यापारियों से 1.12 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

Hyderabad में परिचालन के पहले वर्ष में Godrej Properties ने 2,600 करोड़ रुपये से अधिक के घर बेचे