ऋषभ पंत ने खेली धुआंधार पारी, कहा- मेरे जेहन में चयन का मसला घूम रहा था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2019

जयपुर। विश्व कप टीम के लिये नहीं चुने गए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि चयन का मसला उनके जेहन में घूम रहा था। पंत ने 36 गेंद में 78 रन बनाकर दिल्ली को राजस्थान रायल्स पर छह विकेट से जीत दिलाई। मैच के बाद उसने प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। टीम की जीत में योगदान देना अच्छा लगता है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा लेकिन चयन का ख्याल मेरे दिमाग में लगातार था।’’

इसे भी पढ़ें: विश्व कप के लिए स्टैंड बाई पर रखे गये नवदीप सैनी, ऋषभ पंत और अंबाती रायुडू

उन्होंने कहा ,‘‘दिल्ली के बाहर पिचें अच्छी मिल रही है। हमें ऐसी पिचों पर खेलना पसंद है जहां गेंद उछलकर बल्ले पर आती हो । पावरप्ले में शिखर ने हमें अच्छी शुरूआत दिलाई।’’ वहीं रायल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, यह टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ विकेट थी। शिखर ने बेहतरीन पारी खेली और पंत काफी दमदार लड़का है। क्रिस मौरिस और कागिसो रबाडा की गेंदबाजी भी अच्छी रही। हमें 200 रन बनाने चाहिये थे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह