दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान

By Kusum | Jul 25, 2025

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर होने के बाद भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। इस सीरीज में पंत अब तक दो शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। हालांकि, अब उनका इस सीरीज में खेल पाना मुश्किल है। वहीं इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमांग बदान ने पंत को भविष्य का टेस्ट कप्तान बता दिया है। साथ ही उन्होंने शुभमन गिल की कप्तानी की काफी आलोचना भी की।

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, पंत टीम इंडिया के अगले कप्तान हो सकते हैं। सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए हेमांग बदानी ने कहा कि पंत ने खुद को साबित किया है। इस समय वो बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

बदानी ने कहा कि, आपको उसी पैर के सहारे बल्लेबाजी और दौड़ना होता है। ये साहस का पल था। पंत टीम को बता रहे है कि वो इस टीम का लीडर है, वो कोई साधारण खिलाड़ी नहीं है, बल्कि भविष्य का लीडर बनने वाला है। वो फिलहाल टीम का उपकप्तान है, लेकिन पंत एक ऐसा खिलाड़ी बनना चाहता है जिस पर भरोसा किया जा सके। उसने इस सीरीज में इस बात को साबित भी कर दिया है। फिलहाल, पंत इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। 

प्रमुख खबरें

Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer

Delhi Lakshmi Yojana के तहत 4190 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, हर माह मिलेंगे ₹2500