Rishabh Pant करेंगे दिल्ली की अगुआई, कोहली और हर्षित ने भी उपलब्धता की पुष्टि की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2025

भारत के टेस्ट उप कप्तान ऋषभ पंत को24 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि दिग्गज विराट कोहली भी आगामी राष्ट्रीय वनडे चैंपियनशिप में दो मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

हालांकि यह साफ नहीं है कि कोहली और पंत किन दो मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। आयुष बडोनी को उप-कप्तान बनाया गया है और जब पंत वनडे टीम के दूसरे विकेटकीपर के तौर पर राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने जाएंगे तो वह कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नियमित टीम : आयुष बडोनी (उप कप्तान), अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी सिंह दहिया, नीतीश राणा, ऋतिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष डोसेजा, वैभव कंडपाल, रोहन राणा, अनुज रावत (विकेटकीपर)। अतिरिक्त खिलाड़ी : विराट कोहली, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, हर्षित राणा, इशांत शर्मा।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप