भारत वापस आते ही ऋषि कपूर आलिया- रणबीर की शादी करवाएंगें!

By हेमा पंथ | Mar 09, 2019

 यह तो आप सभी जानते होंगे की ऋषि कपूर काफी लंबे समय से अमेरिका के न्यूयार्क में हैं सूत्रो की माने तो वो वहा कैंसर का इलाज करवा रहे हैं लेकिन अब कहा जा रहा हैं वो जल्द ही भारत वापस लोटने वाले हैं। खबर सामने आ रही हैं कि ऋषि कपूर इस महीने के अंत तक अपने देश वापस लौट आयेंगे। ऋषि कपूर के वापस लोटने की खबर उनकी वाइफ नीतू सिंह ने सोशल मीडिया अकांउट पर एक फोटो शेयर करके दीं। इस फोटो में ऋषि कपूर की बहनें और भांजी एक साथ नजर आ रहे हैं और फोटो के कैप्शन में लिखा हैं will soon be on the same flight back. इस कैप्शन से तो यह बात साफ जाहिर होती हैं कि ऋषि कपूर भारत वापस लौटने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: जब सलमान के लिए ऐश्वर्या ने छोड़ा अपना घर

बता दें कि उनके देश लौटने के पीछे एक राज छुपा हुआ हैं। इस बार ऋषि कपूर भारत लौटने के बाद कुछ ऐसा करने वाले हैं जिसे सुनकर आपको बेहद खुशी होगी। विदेश से लौटने के बाद सबसे पहले ऋषि कपूर रणबीर और आलिया की शादी करवाने वाले हैं। ऋषि कपूर  चाहते हैं कि दोनों  जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जायें। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो दोनों की फैमिली पंडित से मिलकर शादी की बातचीत करेंगे। ऐसा भी कहा जा रहा हैं कि अप्रैल के अंत तक शादी के डेट भी फाइनल हो सकती हैं। ऋषि कपूर  चाहते हैं कि रणबीर जल्दी से शादी कर लें और अपना घर बसां लें। 

इसे भी पढ़ें: रूमानी शायर थे साहिर लुधियानवी, जिंदगी में कई बार मुहब्बत की

एक इंटरव्यू के दौरान ऋषि कपूर  ने बताया था कि जब भी मैं रणबीर से शादी की बात करता हूं तो वह वहां से भाग जाता हैं। ऋषि कपूर ने कहा कि मेरी और नीतू की तमन्ना हैं कि रणबीर हमें दादा- दादी बनायें और हम भी सभी की तरह अपने पोते- पोतियों के साथ खेलें। 

बता दें कि रणबीर और आलिया काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रणबीर और आलिया दोनों की नजदीकियां फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दौरान बढ़ी थी। और यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों को कई बार एक साथ भी देखा गया हैं। आखिरी बार दोनों  आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-वेडिंग सेरेमनी में एक साथ नजर आये थें।  अब देखना यह होगा कि क्या कपूर खानदान में शादी की शहनाई बजती हैं या नहीं? क्या रणबीर और आलिया एक होंगे?

प्रमुख खबरें

Covishield मामले की हो उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, जिम्मेदार लोगों पर चले मुकदमा : Akhilesh Yadav

Air India ने Tel Aviv के लिए उड़ानों का निलंबन 15 मई तक बढ़ाया

Sharavati बिजली परियोजना की निविदा पर एलएंडटी की याचिका Supreme Court ने ठुकराई

Ambedkar University ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम