ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए केजरीवाल मॉडल अपना रहे ऋषि सुनक, जनता से कर डाला ये वादा

By निधि अविनाश | Aug 10, 2022

ब्रिटेन में इस समय नये प्रधानमंत्री के पद को लेकर सियासी घमासान काफी तेज है। बोरिस जॉनसन की जगह लेने वाले ब्रिटेन में सत्तारूढ़ ‘कंजर्वेटिव पार्टी’ के नए नेता और नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा पांच सितंबर को की जाएगी। इस बीच प्रधानमंत्री पद के लिए ब्रिटेन के भारतीय मूल के पूर्व कैबिनेट मंत्री ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिज ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी में बोरिस जॉनसन की जगह लेने की दौड़ में मुख्य दावेदार हैं। प्रधानमंत्री बनने के लिए ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को ऐसा वादा किया है जिसे सुनकर आपको शायद भारत के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याद आ ही जाएगी। जी हां, सुनक ने वादा करते हुए कहा कि अगर वह देश के प्रधानमंत्री चुने गए तो वह घरों के बढ़ते बिजली बिलों से निपटने में लोगों की मदद करेंगे और इसके लिए वह अधिक पैसों की मदद देंगे। 42 साल के कंजर्वेटिव पार्टी के नेता सुनक ने लोगों को आर्थिक मदद के लिए लोन की सीमित करके बचत करने पर भी जोर दिया।
सीएम केजरीवाल की आ गई याद
जी हां, सुनक के इन वादों को सुनकर आपको दिल्ली के सीएम केजरीवाल की याद आ गई होगी। अपने चुनाव प्रचार में केजरीवाल ने भी कुछ ऐसा ही वादा किया था। चुनावों से पहले ऐसे वादे करना उनके लिए काफी मददगार साबित हुआ था। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के इस फ्री फॉर्मले से पंजाब में भी बड़ी जीत हासिल हुई थी। फ्री बिजली के वादे को आगे कर उन्होंने पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनाई और बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

संतान की दीर्घायु और सुख के लिए Santan Saptami Vrat आज रखा जा रहा है, दोपहर 12:57 तक विशेष मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

चार दरिंदों ने बारी-बारी से किया 17 साल की लड़की का रेप, फिर चाकू घोंपा, लाश को कुत्तों ने नोंचा! दिल्ली के स्वरूप नगर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात!

Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump

ग्रेटर नोएडा में होटल से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! बिसरख पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त, मालिक फरार