ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी नेतृत्व की दौड़ के पहले दौर में ऋषि सुनक ने जीत हासिल की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

लंदन|  पूर्व चांसलर ऋषि सुनक ने बुधवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों के पहले दौर के मतदान में सर्वाधिक 88 मतों के साथ बढ़त बना ली। इसके साथ ही इस दौड़ में अब आठ उम्मीदवारों की जगह छह उम्मीदवार रह गए हैं।

इस बीच, वर्तमान चांसलर नादिम जाहावी और पूर्व कैबिनेट मंत्री जेरेमी हंट पहले दौर के मतदान के बाद नेतृत्व की दौड़ से हट गए हैं। वे लोग अगले चरण में जगह बनाने के लिए आवश्यक 30 वोट हासिल करने में विफल रहे। उन्हें क्रमश: 25 और 18 वोट मिले।

हालांकि सुनक ने अपने टोरी संसदीय सहयोगियों के बीच एक स्थिर बढ़त बनाए रखी है, लेकिन कंजर्वेटिव पार्टी की सदस्यता का आधार पेनी मोर्डंट के पक्ष में दिखाई देता है। मतपत्र के जरिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनने के लिए संसद के 358कंजर्वेटिव सदस्यों की ओर से मतदान का अगला दौर बृहस्पतिवार को निर्धारित है।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing