Rishikesh Weekend Trip: 48 घंटे में शांति और रोमांच का परफेक्ट प्लान, ऐसे बनाएं अपनी ट्रिप यादगार

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 11, 2026

देवभूमि उत्तराखंड में बसा ऋषिकेश आध्यात्मिक शांति के साथ ही रोमांच के शौकीन लोगों के लिए भी बेहतरीन वेकेशन डेस्टिनेशन में से एक है। ऋषिकेश को दुनिया का योगा कैप्टिल कहा जाता है। यह शहर प्राकृतिक सुंदरता और सुहाने मौसम के लिए खूब पसंद किया जाता है। अगर आप भी वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप 48 घंटे में कैसे घूम सकते हैं, इस लेख में हम आपको बताएंगे। आइए बताते हैं दो दिन की ट्रिप में आप ऋषिकेश में कहां-कहां घूमने जा सकते हैं।

- सुबह- आप अपनी यात्रा की शुरुआत लक्ष्मण झूला और राम झूला से कर सकते हैं। गंगा नदी के ऊपर बने ये दोनों झूले यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं और यहां से गंगा का मनमोहक दृश्य देखने का अनुभव भी खास होता है। इसके बाद पास में स्थित तेरा मंजिल मंदिर के दर्शन जरूर करें, जहां हर मंजिल पर अलग-अलग देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं।

- दोपहर- दोपहर के खाने के लिए लक्ष्मण झूला के पास स्थित किसी लोकल कैफे में जाएं, जहां आप गंगा के किनारे बैठकर पहाड़ी कॉन्टिनेंटल खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। फिर आप बीटल्स आश्रम की सैर करें। यहां की दीवारों पर बनीं कलाकृतियां और ध्यान केंद्र आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा।

- शाम- शाम के समय त्रिवेणी घाट जरूर जाएं। यहां होने वाली भव्य गंगा आरती ऋषिकेश की सबसे खास पहचान मानी जाती है। मंत्रोच्चार की ध्वनि, जलते दीपों की जगमगाहट और श्रद्धालुओं की आस्था मिलकर ऐसा दिव्य माहौल बनाते हैं, जो मन को सुकून और आध्यात्मिक शांति से भर देता है।

दूसरा दिन

-सुबह- दूसरे दिन अपनी यात्रा की शुरुआत रोमांच से करें। आप ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग जरुर करें। ब्रह्मपुरी या शिवपुरी से शुरू होने वाली राफ्टिंग आपको गंगा की लहरों से टकराने का मौका देती है। यदि आप और ज्यादा ही एडवेंचर करना चाहते हैं, तो बंजी जंपिंग या जायंट स्विंग का मजा ले सकते हैं।

- दोपहर- दोपहर के समय थकान मिटाने के लिए किसी शांत आश्राम या योग केंद्र में एक छोटे योग सेशन का हिस्सा बनें, वहां जा सकते हैं। इसके बाद आप नीर गढ़ वाटरफॉल की छोटी सी ट्रेकिंग करें, यहां ठंडे पानी के झरने आपकी सारी थकान मिटा देंगे।

- शाम- इस ट्रिप के आखिर में ऋषिकेश के लोकल बाजारों की सैर कर सकते हैं। अपने हिसाब से शॉपिंग कर सकते हैं। इसके बाद किसी रिवर-व्यू रेस्तरां में डिनर के साथ अपनी ट्रिप पूरी कर सकते हैं। 

ट्रिप के लिए जरुरी टिप्स

- यहां पर घूमने के लिए सबसे बेस्ट ऑटो-रिक्शा और स्कूटी रेंटल ऑप्शन है।

- इसके साथ ही आरामदायक कपड़े और चलने के लिए मजबूत जूते साथ रखें। मंदिर में प्रवेश करते समय पूरे ढके हुए कपड़े पहनें, जिससे किसी की भी धार्मिक आस्था पर ठेस न पहुंचे।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub