China Ice Burial technology: चंद सेकेंड में मृत शरीर पाउडर में तब्दील, कोविड डेड बॉडी को ठिकाने लगाने की नई चीनी तकनीक

By अभिनय आकाश | Jan 20, 2023

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के साथ एक प्री-हॉलिडे वीडियो कॉल में कोविड से लड़ने के लिए अधिक से अधिक प्रयासों का आह्वान किया। जिनपिंग ने व्यक्तिगत रूप से यात्रा करने के बजाय आभासी रूप से आयोजित किया। शी ने कहा कि मौजूदा प्रकोप "भयंकर" है और चीन को अभी भी कठिन दौर से गुजरना पड़ रहा है। राज्य उन्होंने कहा कि देश की कोविड लड़ाई के लिए दृढ़ता की आवश्यकता है क्योंकि "सुबह अभी आने वाली है"। चीन में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान एक दिन में 36,000 कोविड मौतें होने की संभावना जताई गई है, जो इसे महामारी के सबसे घातक समयों में से एक बनाता है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशनकी तरफ से कहा गया है कि अब वो नए कोरोना केस के बारे में सूचना नहीं प्रदान करेगा। जबकि स्टेट हेल्थ एजेंसी की तरफ से बीते 3 सालों में हर दिन कोरोना के मामलों की जानकारी दी जाती थी। लेकिन इन सब के बीच कोरोना से हुई मौतों को लेकर चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ता की तरफ से एक चौंकाने वाला दावा किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Republic Day 2023:गणतंत्र दिवस पर इस बार कौन होगा भारत का चीफ गेस्ट? अब तक सिर्फ 1 बार चीन से बुलाया गया मेहमान, नेहरू थे प्रधानमंत्री

क्या है और कैसे काम करती है आइस ब्यूरियल तकनीक

चीनी ब्लाॉगर के अनुसार अंति संस्कार परीक्षण के लिए वुहान शहर में इसे शुरू किया गया है। इस प्रक्रिया में लाशों को तुंरत की तरल नाइट्रोजन में माइनस 196 डिग्री पर जमाया जाता है। फिर मशीन से उसे पलभर में ही पाउडर में बदल दिया जाता है। इस खास प्रक्रिया में किसी शव के दाह संस्कार या दफनाने की तुलना में बेहद ही कम समय लगता है। इसका वीडियो भी जेनिफर जेंग ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है। 

प्रमुख खबरें

VIMARSH 2026 में बोले Rajnath Singh, DRDO और इंडस्ट्री साझेदारी से भारत बनेगा Defence Hub

समान नागरिक संहिता पर Omar Abdullah का BJP पर तंज, कहा संख्या बल है तो संसद में लाएं UCC बिल

Team India में Comeback पर बोले Bhuvneshwar Kumar, कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहा

IPL 2027 से पहले Delhi Capitals के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे Chaminda Vaas और Amit Mishra