पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों ने जनता का किया बुरा हाल, MP में लगातार बढ़ रहे है दाम

By सुयश भट्ट | Oct 20, 2021

भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से दो दिन राहत के बाद फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। डीजल के दाम 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 34 पैसे बढ़े हैं। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं।

आपको बता दें कि 20 अक्टूबर को भोपाल में पेट्रोल 114.81 रुपये लीटर और डीजल 104.15 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है। दरअसल पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय तेल दरों पर निर्भर करती हैं। लेकिन वैश्विक बाजार में बढ़ रही कीमतों के कारण पेट्रोलियम उत्पादन पर भी असर हुआ है। पेट्रोल और डीजल को लेकर विपक्ष के विरोध के बावजूद कीमतें बढ़ रही हैं।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने के लिए नेताओं की लगी होड़, पूर्व विधायक समेत कई नेताओं ने तोड़ी बैरिगेटिंग 

वहीं मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से सटा है। जिले में पेट्रोल की दरों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बालाघाट में पेट्रोल का मूल्य 117.17 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 106.34 रुपये प्रति लीटर है।

प्रमुख खबरें

ईरान युद्ध और तेल की कीमतों पर Donald Trump का बड़ा बयान: मध्यावधि चुनाव में हार स्वीकारी, कहा- जरूरत पड़ी तो फिर उठाऊंगा वही कदम

विदेशी बाजार में US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, शुरुआती कारोबार में 94.55 पर पहुंचा

Washington Politics 2026 | ट्रम्प प्रशासन में दरार और 2028 की बिसात! JD Vance की न्यू राइट रणनीति, ईरान युद्ध का संकट और पेंटागन में उथल-पुथल

Ekadashi Vrat: सुख समृद्धि और पापों से मुक्ति के लिए Rama Ekadashi पर करें Lord Vishnu का पूजन