अमेरिका में बेरोजगारी लाभ का दावा करने वालों की संख्या आठ माह के उच्चस्तर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2022

वाशिंगटन|  अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए दावा करने वालों की संख्या पिछले सप्ताह बढ़कर करीब आठ महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गई।

इससे एक सप्ताह पहले यह संख्या 235,000 थी। पहली बार बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन आमतौर पर नौकरियों में छंटनी को दर्शाते हैं। विश्लेषकों ने इस संख्या के इससे पिछले सप्ताह के समान रहने की उम्मीद जताई थी। इसके अलावा बेरोजगारी लाभ के लिए पिछले चार सप्ताह के औसत दावे भी 3,250 बढ़कर 2,35,750 पर पहुंच गए।

आंकड़ों के अनुसार, दो जुलाई को समाप्त सप्ताह के लिए बेरोजगार लाभ लेने वाले नागरिकों की कुल संख्या 41,000 गिरकर 13,31,000 रह गई।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल