लॉकडाउन बढ़ाने से अर्थव्यवस्था के नुकसान के साथ नये स्वास्थ्य संकट का जोखिम: आनंद महिंद्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

नयी दिल्ली। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोमवार को कहा कि लॉकडाउन बढ़ाना न सिर्फ अर्थव्यवस्था के लिए घातक होगा, बल्कि यह एक नया स्वास्थ्य संकट भी पैदा करेगा। महिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘लॉकडाउन को आगे बढ़ाना न सिर्फ अर्थव्यवस्था के लिए घातक होगा। बल्कि जैसा कि मैंने पहले भी ट्वीट कर कहा है कि यह एक अन्य स्वास्थ्य संकट को पैदा करने वाला होगा।’’ उन्होंने ‘लॉकडाउन के खतरनाक मनोवैज्ञानिक प्रभाव और कोविड-19 के अलावा अन्य मरीजों की अनदेखी’ विषय पर लिखे एक लेख का हवाला दिया।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी