20 सालों से Bollywood में काम कर रहे हैं Riteish Deshmukh, कहा- खुश हूँ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2024

मुंबई। अभिनेता-निर्माता रितेश देशमुख पिछले दो दशकों से फिल्मों में काम कर रहे हैं और उनका कहना है कि फिल्म जगत में अब भी अपनी मौजूदगी के कारण वह खुश हैं। वर्ष 2003 में ‘तुझे मेरी कसम’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने हिंदी फिल्मों ‘एक विलेन’, ‘ब्लफमास्टर!’ और ‘हाउसफुल’ और ‘मस्ती’ के साथ फिल्म उद्योग में अपने लिए एक अलग जगह बनाई।

रितेश ने 2013 में ‘बालक पालक’ के साथ निर्माता और 2022 में फिल्म ‘वेद के साथ निर्देशक की भूमिका निभाई। दोनों मराठी फिल्में हैं। रितेश देशमुख महाराष्ट्र के दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि वह कोई उम्मीद लेकर फिल्म उद्योग में नहीं आए थे।

इसे भी पढ़ें: फिल्म Vicky Vidya Ka Woh Wala Video में बिना इजाजत इस्तेमाल किया गया ‘स्त्री’ का नाम, निर्देशक ने माफी मांगी

देशमुख ने साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे जो भी प्रस्ताव दिया गया, मैं उससे खुश रहा। मैं उद्योग में करियर बनाने नहीं आया था। यह कुछ ऐसा था जैसे कि मुझे एक ऑफर मिला था, और देखाना था कि यह कैसा रहता है। मुझे उद्योग और दर्शकों से प्यार पाकर खुशी हुई। मुझे दो दशक हो गए हैं और मैं अब भी काम कर रहा हूं।’’

इसे भी पढ़ें: पटरी पर वापस लौटी Hera Pheri 3 की कहानी? निर्माता फिरोज नाडियाडवाला को अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म के अधिकार वापस मिले

अभिनेता ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि निर्माता और निर्देशक अब भी मेरे नाम पर विचार करते हैं। इस उद्योग ने मुझे फिल्में करने, निर्माता बनने और फिल्में (मराठी में) निर्देशित करने की ताकत दी है।’’ उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वह जल्द ही एक हिंदी फिल्म का निर्देशन करेंगे। देशमुख अगली बार हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने करियर के ‘शानदार दौर’ में हैं।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख