Chandrayaan 3 मिशन को लीड कर रही हैं Ritu.... जानें कौन हैं ये रॉकेट वुमन जो संभाल रही पूरे भारत का सपना

By रितिका कमठान | Jul 14, 2023

पूरे भारत देश के लिए आज का दिन बेहद अहम है। भारत आज ऐसा काम करने वाला है जिससे उसकी साख पूरे विश्व में बढ़ने वाली है। भारत का चंद्रयान 3 मिशन आज लॉन्च होने वाला है, जिसके देखने के लिए पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। दोपहर 2:35 बजे भारत श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे लॉन्च करने के लिए इसरो LVM-3 लॉन्चर यानी रॉकेट का उपयोग करेगा। इस लॉन्च वेहिकल की मदद से भारी सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में छोड़ा जा सकता है।

बता दें कि ऋतु करिधाल श्रीवास्तव द्वारा पहले के मिशन में दी गई जिम्मेदारी को कुशलता से निभाने के कारण उन्हें इस बार चंद्रयान 3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले इसरो के मंगलयान मिशन की वो डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर रह चुकी है। लखनऊ से ताल्लुक रखने वाली ऋतु का नाम चर्चा में तब आया था जब वो चन्द्रयान-मिशन 2 में मिशन डायरेक्टर बनाई गई थी।

ऋतु ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की है। करियर की शुरुआत से ही उन्होंने साबित करना शुरू कर दिया था कि वो बेहद अलग है। लखनऊ से ताल्लुक रखने वाली ऋतु ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से भौतिकी में एमएससी की। अंतरिक्ष में रुचि होने के कारण उन्होंने बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान में दाखिला लिया। इसके बाद उन्हें इसरो में नौकरी मिली। यहां उन्होंने एयरोस्पेस में विशेषज्ञता का काफी उपयोग किया। उनका पूरा करियर कई उपलब्धियों भरा रहा है। वर्ष 2007 में वो यंग साइंटिस्ट का अवॉर्ड हासिल कर चुकी है। उन्होंने कई मिशन में अपनी अहम भूमिका निभाई है। वो रॉकेट वुमन के नाम से भी जानी जाती है। 

प्रमुख खबरें

दुनिया के सबसे बड़े तेल मार्ग पर अमेरिकी कब्जे का दावा! Donald Trump के मैप पोस्ट से मचा महायुद्ध का हड़कंप

Tulsidas Jayanti 2026: गृहस्थ जीवन त्याग कर कैसे गोस्वामी तुलसीदास बने श्री राम के अनन्य भक्त

Jharkhand Govt Exam Cancelled | झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, CID/SIT जांच के बीच 39 परीक्षाएं हुई रद्द और 6 स्थगित

Pilibhit में truck driver की हत्या के आरोप में पुलिस ने अमंदीप कौर को किया गिरफ्तार