चुनावी मैदान में उतरने के बाद पहली बार पति रवींद्र जडेजा पर बोलीं रीवाबा, विपक्ष पर भी साधा निशाना

By अंकित सिंह | Nov 19, 2022

गुजरात चुनाव में क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। भाजपा ने उन्हें जामनगर उत्तर से टिकट दिया है। चुनावी मैदान में उतरने के बाद रीवाबा ने आज पहली बार अपने पति रविंद्र जडेजा पर कुठ बोला है। उन्होंने कहा कि जब मैं नामांकन दाखिल करने गयी तो वह भावुक क्षण था और वह मेरे साथ थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन जोड़ों को प्रेरित करना चाहती हूं जिनमें महिलाएं शादी के बाद भी अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं और उनके पति का समर्थन मजबूत है। आपको बता दें कि जामनगर नॉर्थ सीट पर 1 दिसंबर को पहले ही चरण में वोट डाले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Morbi में बोले योगी, राष्ट्रगान का भी सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस, मोदी के गुजरात विकास मॉडल की पूरी दुनिया में पहचान

इससे पहले अपने बयान में रविंद्र जडेजा ने कहा था कि वह पहली बार विधायक उम्मीदवार के रूप में (रिवाबा जडेजा) हैं और वह बहुत कुछ सीखेंगी। मुझे उम्मीद है कि वह इसमें आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि वह प्रकृति से मदद करने वाली है और हमेशा लोगों की मदद करना चाहती है और इसलिए राजनीति में शामिल हो गई। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह लोगों के लिए काम करने के लिए पीएम मोदी के रास्ते पर चलना चाहती हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर