‘ओम’ और ‘गणेश’ प्रिंट वाली लेगिंग्स बनाने पर बवाल, रिटेलर कम्पनी ने मांगी माफी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2019

लंदन। लंदन के एक ऑनलाइन रिटेलर ने ‘ओम’ और ‘गणेश’ प्रिंट वाली उसकी लेगिंग्स पर विवाद होने के बाद मंगलवार को माफी मांगते हुए उसे वापस ले लिया। अमेरिका के एक हिंदू समूह ने इस ब्रांड की आलोचना करते इसे ‘‘बेहद अनुचित’’ बताया था।

अपनी स्टाइलिश लेगिंग्स के लिए मशहूर ‘इको फ्रेंडली’ कम्पनी ‘एमीकाफाक्स’, ‘ओम’ और ‘गणेश’ के प्रिंट वाली काली-सफेद लेगिंग्स 30 पाउंड में बेच रही थी। इसमें उसने हिंदू भगवान को नई शुरुआत का प्रतीक बताया था।

इसे भी पढ़ें: नीरव मोदी की हिरासत अवधि बढ़ी, वीडियो लिंक के जरिए हुई सुनवाई

फैशन मॉडल एवं ‘एमीकाफाक्स’ की सह-संस्थापक एमीली जेन ने कहा, ‘‘ मैं दुखी हूं कि मैंने लेगिंग्स पर ‘ओम’ और ‘गणेश’ प्रिंट कराके हिंदू लोगों को चोट पहुंचाई। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था और मैं दिल से माफी चाहती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये मेरी वेबसाइट से हटा ली जाएंगी।’’

प्रमुख खबरें

Main Vaapas Aaunga के मुरीद हुए Anurag Kashyap, इम्तियाज़ अली को लिखा खास नोट, बोले- आई लव यू मटनखोर

Ethanol Fuel आपकी गाड़ी की उम्र घटाएगा या पैसा बचाएगा? E-100 पर आखिर इतना बड़ा दाँव क्यों लगा रही है मोदी सरकार?

Video | नागपुर में IAF अधिकारी की पत्नी के साथ कथित रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज वीडियो आया सामने

FIFA World Cup 2024 में 68 साल बाद टूटा रिकॉर्ड! एक ही दिन में 4 धमाकेदार Matches हुए ड्रॉ, फैंस हैरान