Riyan Parag का IPL Commentators पर पलटवार, बोले- निजी हमलों की जगह क्रिकेट पर करें बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2026

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आईपीएल के दौरान निजी तौर पर उनको निशाना बनाने वाले टीवी कमेंटेटरों और विशेषज्ञों पर पलटवार करते हुए उनसे खिलाड़ियों का सम्मान करने और क्रिकेट के बारे में बात करने तक ही सीमित रहने का आग्रह किया। रॉयल्स की मंगलवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) पर जीत के बाद पराग ने मैदान से बाहर के मुद्दों को लेकर उनकी आलोचनाओं पर निराशा व्यक्त की। इसमें ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (ई-सिगरेट का सेवन) करते हुए पकड़े जाना भी शामिल है। पराग हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण लखनऊ के खिलाफ नहीं खेले थे।

पराग ने कहा, ‘‘लेकिन उस मैच से पहले इसकी तैयारी के लिए तीन चार दिन का समय मिलता है कि हम कैसे 200 से 250 रन बना सकें। कभी-कभी ऐसा नहीं हो पाता। हम भी इंसान हैं और हमसे भी गलतियां होती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बाहर जो कुछ भी हो रहा है, विशेषकर कमेंटेटर जिस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, मैं उनसे आग्रह करता हूं किवे क्रिकेट से प्यार करें। क्रिकेट की बात करें।’’ पराग को श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए इंडिया ए का उप-कप्तान बनाया गया है। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि यह देश क्रिकेट को चाहता है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल देश का सबसे महत्वपूर्ण खेल है। इसमें हम सर्वश्रेष्ठ हैं। मुझे लगता है कि इसके प्रति थोड़ा सम्मान का व्यवहार किया जाना चाहिए। हमें केवल क्रिकेट के बारे में बात करनी चाहिए। हमें किसी और चीज के बारे में बात नहीं करनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले चार वर्षों से आप जो कहते आ रहे हैं, उससे मुझे एक बात समझ में आई है कि मैं कुछ भी करूं बातें तो होती ही रहेंगी। मैंने यह भी समझ लिया है कि जो भी बातें हो रही हैं, उनका मेरे खेल, मेरी फॉर्म या मेरी मानसिकता पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि कीबोर्ड पर बैठकर आलोचना करने वाले लोग बाहरी हैं।’’ पराग ने कहा कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की एलएसजी के खिलाफ 38 गेंदों में 10 छक्के और सात चौकों की मदद से खेली गई 93 रन की पारी उनकी ‘सर्वश्रेष्ठ पारी’ थी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह उसकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी। उसने अपना समय लिया। उसने मयंक (यादव) की गेंद पर कवर के ऊपर से पहला बड़ा शॉट खेला। इससे वास्तव में मुझे काफी संतुष्टि मिली और यह समझ आया कि भले ही वह उम्र में छोटा है लेकिन खेल की उसकी समझ कहीं अधिक बेहतर है।’’

एलएसजी के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने भी सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह 15 वर्षीय खिलाड़ी जिस तरह से बल्लेबाजी करता है वह ‘अद्भुत’ है। उन्होंने कहा, ‘‘अपने 35 साल के क्रिकेट करियर में मैंने कुछ बेहतरीन खिलाड़ी देखे हैं। किसी युवा खिलाड़ी को न केवल आज बल्कि पूरे टूर्नामेंट में इस तरह बल्लेबाजी करते देखना, वाकई अद्भुत है।

प्रमुख खबरें

कैबिनेट में AIADMK का कोई बागी नहीं, सीपीएम और वीसीके की चेतावनी के बीच TVK ने सहयोगियों को दिया आश्वासन

Summer Vacation में बर्फ का दीदार! भारत के 5 Best Adventure Spots हैं जन्नत, बनाएं ट्रिप का प्लान

Kerala Cabinet का बंटवारा: CM Satheesan ने अपने पास रखे वित्त-कानून, चेन्निथला बने गृह मंत्री

King Kohli की बादशाहत कायम, IPL इतिहास में सबसे अमीर खिलाड़ी; KKR सबसे कीमती टीम