SRH से हार पर Riyan Parag ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कई कारणों से गंवाया IPL का अहम मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2026

 राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि उनकी टीम की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों सत्र की पहली हार के लिए कई कारण जिम्मेदार रहे जिनमें उनके विस्फोटक बल्लेबाजों का गेंदों की गति को समझने में नाकाम रहना भी शामिल है। गेंदबाज़ी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए जिससे रॉयल्स की टीम को 57 रन से हार का सामना करना पड़ा।

पराग ने कहा, ‘‘मुझे बहुत ही फुललेंथ गेंद मिली और मैं उसे हिट नहीं कर पाया। मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बदकिस्मत थे, लेकिन कई ऐसे कारण थे जिससे हम अपने शॉट सही तरह से नहीं लगा पाए।’’ इस सत्र में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभालने वाले पराग ने कहा कि उनके गेंदबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की थीलेकिन फिर बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि हम बेहतर विकल्प ढूंढ सकते थे, विकेट का थोड़ा और इस्तेमाल कर सकते थे, धीमी गेंदों का अधिक उपयोग कर सकते थे, शायद धीमी बाउंसर, वाइड यॉर्कर या जो भी हो।’’

पराग ने सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘दस साल बाद वह मेरी उम्र का हो जाएगा, इसलिए मुझे नहीं पता कि इतनी दूर की कल्पना कैसे की जाए, लेकिन अभी के लिए मुझे उम्मीद है कि वह वास्तव में अच्छी मानसिक स्थिति में होगा। उम्मीद है कि वह बहुत जल्द भारत के लिए खेलेगा।

प्रमुख खबरें

Myanmar सेना का Rakhine में बड़ा हमला, बाजार पर बमबारी से 49 की मौत

भाजपा उत्तर भारत में इसलिए सफल क्योंकि उसने ‘भगवान राम को हथिया लिया’: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

Asian Games Archery: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल