Riyan Parag को Vaibhav Suryavanshi में दिखा Team India का भविष्य, बोले- देश के लिए भी ऐसे ही खेलेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2026

आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में पराजय के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इस सत्र में 237 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाने वाले 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह देश के लिये भी इसी तरह खेलेंगे। सूर्यवंशी के 47 गेंद में 96 रन की मदद से रॉयल्स ने छह विकेट पर 214 रन बनाये लेकिन शुभमन गिल के शतक की मदद से गुजरात टाइटंस ने आठ गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की। सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में 97 रन की पारी खेली थी।

पराग ने यह भी कहा कि 230 . 240 का स्कोर चुनौतीपूर्ण होता। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगा था कि 214 अच्छा स्कोर है लेकिन भारी रोलर के बाद विकेट बेहतर हो गया। 230 . 240 का स्कोर बेहतर होता। हम उनके सलामी बल्लेबाजों को आउट नहीं कर सके और फिर वापसी मुश्किल थी।

प्रमुख खबरें

Shahdara Police Station में SHO और ACP से बदसलूकी, 20 वकीलों पर FIR दर्ज

छात्र संघ चुनाव: Jamia Millia Islamia ने अनशनकारी छात्र को दिया कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस

Cyclone Arnab: ओडिशा के 6 जिलों में शिक्षण संस्थान बंद, तटीय क्षेत्रों से लोगों की निकासी शुरू

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर Election Commission ने Supreme Court में दिया जवाब, फॉर्म छह में बदलाव से इनकार