RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'दोस्तों में Unfollow होता है'

By दिव्यांशी भदौरिया | May 17, 2026

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ RJ Mahvash की डेटिंग अफवाहें जोरों पर रही हैं। एक्ट्रेस और RJ, महवश बहुत जल्द 'सतरंगी: बदले का खेल' नाम की एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में अंशुमन पुष्कर और कुमुद मिश्रा भी है और यह 22 मई को Zee 5 पर स्ट्रीम होने वाली है।

युजवेंद्र को अनफॉलो करने पर तोड़ी चुप्पी

इस इंटरव्यू में RJ महवश ने सोशल मीडिया पर अपने और क्रिकेटर के एक-दूसरे को फॉलो और अनफॉलो करने के बारे में खुलकर बात रखीं। उन्होंने कहा, 'लोगों की आदत होती है कि वे छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बना देते हैं। लेकिन जब आप खुद इस स्थिति से गुजरते हैं, तो यह कोई इतनी बड़ी बात नहीं लगती हैं। जैसे कि दो दोस्तों के बीच कोई बहस हो गई और उन्होंने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया।'

महवश ने आगे यह भी कहा, 'असल में, जब आप अपने दोस्तों के साथ बेझिझक होकर बिल्कुल बेतुकी बातें कर सकते हैं, तो आपको उनके प्रति कोई मनमुटाव भी नहीं रखना चाहिए। इसलिए, मैं हमेशा उनके लिए शुभकामनाएं दूंगी और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी। इसमें कोई इतनी बड़ी बात नहीं है'।

RJ महवश का वर्क फ्रंट

जल्द ही महवश अपकमिंग वेब सीरीज 'सतरंगी: बदले का खेल' की 22 मई को होने वाली रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा, वह रेमो डिसूजा की रोमांटिक कॉमेडी 'टेढ़ी हैं पर मेरी है' की शूटिंग भी करने में बिजी है। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant पर गिरेगी गाज? Team India की Test उप-कप्तानी से छुट्टी लगभग तय!

IPL 2026: Virat Kohli और Venkatesh Iyer का तूफान, RCB ने Punjab Kings के सामने रखा 223 रनों का विशाल लक्ष्य

Periods में 2 दिन से भी कम होती है Bleeding? इस Magical Tea से सुधरेगा Flow

Gujarat में Amit Shah ने किया Tech Park का उद्घाटन, बोले- देश का सबसे बड़ा Service और Deep-Tech Hub बनेगा