RJ मलिष्का ने नीरज चोपड़ा से मांगी जादू की झप्पी, चैंपियन ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By अंकित सिंह | Aug 21, 2021

ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें अलग-अलग सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा रहा है। विभिन्न टीवी और रेडियो चैनल्स पर उनके इंटरव्यूज भी आ रहे हैं। इन सबके बीच नीरज चोपड़ा को लेकर रेडियो जॉकी मलिष्का मेंडोसा सुर्खियों में हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसके बाद हर कोई आरजे मलिष्का की आलोचना कर रहा है। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से आरजे मलिष्का को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रेडियो जॉकी मलिष्का का नीरज चोपड़ा का इंटरव्यू ले रही हैं। यह इंटरव्यू वीडियो कॉलिंग के जरिए हो रहा है। इस वीडियो में मलिष्का अपने साथियों के साथ 1957 में आई फिल्म नए दौर के एक गाने पर डांस करती हुईं दिख रही हैं। गाना था उड़े जब जब जुल्फें तेरी। जबकि सामने स्क्रीन पर नीरज चोपड़ा दिखाई दे रहे हैं। नीरज चोपड़ा आरजे मलिष्का और उनके साथियों का डांस देखकर असहज नजर आ रहे हैं। लेकिन मामला तब और बढ़ गया जब आरजे मलिष्का वीडियो इंटरव्यू में ही नीरज चोपड़ा को जादू की झप्पी देने की बात करती है जिसके बाद नीरज चोपड़ा थोड़ा असहज होते हुए यह कह रहे- जी नमस्ते दूर से ही सही है। यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग लगातार आरजे मलिष्का की आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोग इसे मलिष्का का अल्टीमेट बेज्जती बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। दिलचस्प बात है कि नीरज चोपड़ा के साथ आरजे मलिष्का का यह रवैया किसी को पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर जिस तरह से लोगों ने आरजे मलिश्का को लेकर लिखा है उसे यह पता चल रहा है कि आरजे के रवैया से लोग खफा हैं। 

 

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh में कांग्रेस ने की जोरदार वापसी, भाजपा को भी क्लीन स्वीप की आस

Travel Tips: पार्टनर के साथ बना रहे पेरिस घूमने का प्लान तो ऐसे प्लान करें ट्रिप, कम खर्चे में कर सकेंगे ढेर सारी मस्ती

Artificial general Intelligence क्या है, जानें लोग क्यों इससे डरे हुए हैं?

अखिलेश-डिंपल की बेटी में लोगों को दिखी नेताजी की छवि, मैनपुरी में मां के लिए अदिति ने किया खूब प्रचार