By अंकित सिंह | May 17, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सारण में चुनावी विधानसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट मांगे। सारण में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार का आत्मीय संबंध है। मैं अयोध्या की पवित्र भूमि से आया हूं। प्रभु श्री राम हमारे लिए सर्वोच्च हैं। बिहार भगवान राम का ससुराल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भगवान श्री राम को लाए हैं उन्हें भारत में लाना है। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने भी जबरदस्त तरीके से हुंकार भरी।
योगी ने कहा कि पहले बिहार के लोग हैं पहचान की संकट से जूझ रहे थे। एनडीए सरकार में बिहार की स्थिति बदली है। योगी ने साफ तौर पर कहा कि हमने उत्तर प्रदेश से माफिया राज को खत्म किया है। वहां की कानून व्यवस्था अच्छी हुई है। डबल इंजन की सरकार में विकास तेज रफ्तार से हो रहा है। उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत' की संकल्पना को साकार करने हेतु यहां की जनता तीसरी बार 'मोदी सरकार' चुनने जा रही है। उन्होंने कहा कि आरजेडी भी देश के लिए समस्या बन चुकी है। इस समस्या से जितनी जल्दी बिहार मुक्ति पा ले... यूपी ने तो इस समस्या का समाधान कर दिया है।