राजद नेता शिवानंद तिवारी बोले- शिमला में राहुल प्रियंका के साथ मना रहे थे पिकनिक, कांग्रेस ने किया पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2020

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन के बीच उसके सहयोगी दल राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि महागठबंधन के लिये कांग्रेस बाधा बनी। टीवी चैनलों पर तिवारी का यह बयान प्रसारित होने के बाद राजद से उन्हें बाहर किये जाने की मांग उठने लगी है। तिवारी ने कहा कि गठबंधन के लिए कांग्रेस बाधा की तरह रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव तो 70 सीटों पर लड़ा, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं कीं और चुनाव के वक्त राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: वीआईपी मुखिया मुकेश सहनी का नाम मंत्रीपद के लिए तय, राजभवन का पत्र किया साझा 

उन्होंने कहा, ‘‘तेजस्वी जी, राजद नेता शिवानंद तिवारी पर लगाम लगाएं। हमें राजद नेता का कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर गिरिराज सिंह और शहनवाज हुसैन जैसी बोलना स्वीकार नहीं।’’ मिश्रा ने कहा कि गठबंधन का एक धर्म होता है, जिसका पालन सभी पक्षों को करना चाहिए। वहीं, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि शिवानंद तिवारी की टिप्पणी उनकी व्यक्तिगत राय है और उनका बयान पार्टी का बयान नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी