राजद का घोषणापत्र जनता नहीं बल्कि लालू को खुश करने के लिए है: मंगल पांडेय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

रांची। झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के घोषणा पत्र को ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’बताया और कहा कि यह झारखंडवासियों के विकास के लिए नहीं, बल्कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को खुश करने के लिए है।

पांडेय ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजद के घोषणा पत्र का यह हाल है कि इस पर अमल होने के बजाय हर बार छल होता है। इसलिए इस बार राज्य की जनता राजद को तिलांजलि ही नहीं देगी, उसका बल्कि पिंडदान भी करेगी।

इसे भी पढ़ें: काले धन के मुद्दे पर पवार ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

उन्होंने कहा कि राजद का मेनिफेस्टो झारखंडवासियों के विकास के लिए नहीं, बल्कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को खुश करने के लिए है। जेल में बंद एक सजायफ्ता की मर्जी से बना राजद का घोषणा पत्र लोकतंत्र के साथ मजाक है, जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड