RJD ने साझा की ताबूत और नए संसद भवन की तस्वीर, भाजपा ने दी तीखी प्रतिक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

नयी दिल्ली/पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रविवार को नए संसद भवन की वास्तुकला की तुलना एक ताबूत से की, जिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता राजद को ऐसे ही ताबूत में दफना देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसद भवन का उद्घाटन करते ही बिहार में सत्तारूढ़ दल राजद ने एक ट्वीट किया जिसमें एक ताबूत और नए संसद भवन को अगल-बगल दिखाते हुए पूछा गया, यह क्या है? भाजपा की बिहार इकाई ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “पहली तस्वीर आपका भविष्य है और दूसरी भारत की है। समझे?” भाजपा के राज्यसभा सदस्य और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट के लिए राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे ओछा और शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें: Parliament की नई इमारत की शान बढ़ा रहा अखंड भारत का नक्शा, मोर और कमल, जानें अंदर और क्या है शानदार

चलिए यह भी तय हुआ कि संसद भवन देश का है और ताबूत आपका। भाटिया ने कहा कि संसद का उद्घाटन एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने राजद के लिए कहा, ‘‘ आज एक ऐतिहासिक पल है और देश गौरवान्वित है। आप नजरबट्टू हैं और कुछ नहीं। छाती पीटते रहिए।’’ बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एक वीडियो वक्तव्य में कहा, ‘‘इससे उनकी यह सोच सामने आ गयी है कि राजद को संसद के प्रति कोई सम्मान नहीं है।’’ राजद के किसी नेता का नाम लिये बिना जायसवाल ने कह कि उन्हें लगता है कि ‘उनके माता पिता ही मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री पदों पर रह सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी