नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू के परिवार की संपत्ति कुर्क करने पर राजद ने केंद्र पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2023

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनके परिवार एवं अन्य के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत कुछ संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कुर्क किये जाने के बाद केंद्र की आलोचना की और कहा कि ऐसी कार्रवाई विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के रास्ते में बाधा खड़ी करने के लिए की गयी है। राजद सांसद और प्रवक्ता मनोज झा ने ईडी पर प्रसाद एवं उनके परिवार के खिलाफ जांच के बारे में मीडिया में ‘कहानियां प्लांट करने’ का आरोप लगाया तथा दावा किया कि सरकार ने विपक्षी नेताओं को ‘निशाना बनाने’ के लिए ईडी के प्रमुख के कार्यकाल के विस्तार की मांग की थी। ईडी ने सोमवार को कहा कि उसने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार-- उनकी पत्नी राबड़ी देवी एवं बेटी मीसा भारती’ और उनसे संबद्ध कंपनियों की छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

मीडिया में जो यह खबर प्रसारित हो रही है कि लालू प्रसाद के परिवार की छह करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी है, सही नहीं है। यह राजनीतिक हथकंडा है और सफल नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब हमने ईडी में संबंधित व्यक्ति के बारे में प्रश्न उठाया था, तभी हमें पता चल गया था कि वे क्या करने जा रहे हैं। वे ऐसी कहानियां बनायेंगे जिसका मकसद इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) को बाधित करना है। लेकिन आप ऐसा नहीं कर पायेंगे।’’ विपक्ष ने ईडी प्रमुख के रूप में संजय कुमार का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को केंद्र की आलोचना की थी और आरोप लगाया कि यह ‘निहित राजनीतिक मकसद’ के साथ किया गया और इसका लक्ष्य इंडिया गठबंधन के नेताओं को निशाना बनाना है तथा ‘झूठे मामलों’ से इस गठबंधन को कमजोर करना है।

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार