पुलवामा शहीद की पत्नी को सरकारी वादे पूरे होने का इंतजार, जयंत चौधरी ने दिलाया मदद का भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2021

आगरा। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आगरा में पुलवामा हमले में शहीद जवान के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मांगों को सात दिन में पूरा करे नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। जयंत चौधरी हवाई अड्डे से सीधे कहरई पहुंचे। वहां उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद कौशल किशोर रावत के परिवार से मुलाकात की। शहीद की पत्नी ममता रावत ने उन्हें बताया कि पति के शहीद होने के बाद सरकार ने जो वायदे किए, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह रविवार को मुख्यमंत्री से मिलने जा रही थीं, तो उन्हें रोक लिया गया। 

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav