मेरठ में फिर बोला आरएलडी समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी पर हमला, की हाथापाई की कोशिश

By राजीव शर्मा | Jan 29, 2022

मेरठ के जाट बाहुल्य इलाके सिवालखास विधानसभा  में भाजपा प्रत्याशी चौधरी मनिंदर पाल सिंह पर एक सप्ताह में दूसरी बार हमले का प्रयास किया गया है। जाट बाहुल्य नगर पंचायत करनावल में राष्ट्रीय लोक दल के समर्थकों ने उनसे हाथापाई की कोशिश की।

मेरठ बागपत को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी मनिंदर पाल सिंह को भाजपा ने सिवालखास विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। मनिंदर पाल सिंह मेरठ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शुक्रवार को वह नगर पंचायत करनावल में पैदल ही प्रचार करने पुलिस के साथ पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद राष्ट्रीय लोकदल के समर्थित कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पैदल प्रचार कर रहे मनिंदर पाल से हाथापाई की भी कोशिश की गई। पुलिस के बीच-बचाव करने पर भी आरएलडी समर्थक नारेबाजी करते रहे। 5 दिन में मनिंदर पाल का मेरठ में दूसरी बार विरोध किया गया है। इससे पहले इसी सिवालखास विधानसभा के गांव में मनिंदर पाल के काफिले में शामिल 5 गाड़ियों को आरएलडी समर्थकों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।

सिवालखास विधानसभा में हंगामा क्र रहे रालोद  कार्यकर्ताओ बीच-बचाव में पुलिस को भी धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी। मनिंदर पाल पूर्व में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी में भी रह चुके हैं। वह बसपा में रहते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। बाद में 2012 में सपा की सरकार बनी, तो बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो मनिंदर पाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस समय वह मेरठ बागपत को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन भी हैं।

प्रमुख खबरें

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा

UCC लागू करने की तैयारी, Assam में नियम बनाने के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित

Kashipur में अवैध Digital Exchange पकड़ा गया, STF ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Cyclone Arnab कमजोर पड़कर अवदाब में बदला, West Bengal में भारी बारिश का अलर्ट